T20 World Cup 2024: भारत ने विश्व कप 2024 से पहले खेले गए वॉर्मअप मैच में बांग्लादेश को धूल चटा दिया है। वॉर्मअप मैच में टीम इंडिया की एकतरफा जीत हुई है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सभी को दिखा दिया है कि उन्हें क्यों टी20 विश्व कप 2024 जीतने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। विश्व कप से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से अभी तक सस्पेंस खत्म नहीं हो सका है। भारतीय टीम किन 11 धुरंधरों के साथ खेलने उतरेगी, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वॉर्मअप मैच के साथ ही इस ओर भी इशारा कर दिया है कि विश्व कप में टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन क्या हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: आईपीएल में जिस हार्दिक को किया गया ट्रोल, अब पूरा हिंदुस्तान कर रहा सपोर्ट
फ्लॉप हुए संजू सैमसन
वॉर्मअप मैच में रोहित शर्मा हैरान करने वाली प्लेइंग इलेवन के साथ खेलने उतरी थी। सभी को लग रहा था कि रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतरेंगे। लेकिन यशस्वी को तो वॉर्मअप मैच खिलाया भी नहीं गया। वैसे तो मौका विराट कोहली को भी नहीं मिला, लेकिन उनकी वापसी तो तय है। रोहित ने संजू सैमसन को भी मौका देकर देख लिया, लेकिन इस मैच में संजू भी फ्लॉप हो गए। ऐसे में यशस्वी के साथ-साथ संजू का भी प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय माना जा रहा है। अब उम्मीद यही जताई जा रही है कि रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली ओपनिंग करने आ सकते हैं।
इस वीडियो में देखें क्या हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन…
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
5 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
9 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 day agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 day agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
2 days agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 days agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines