T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंडियन क्रिकेट टीम अब तक अजेय रही है। टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सुपर-8 तक पहुंची भारतीय टीम ने यहां भी अफगानिस्तान के खिलाफ अपना विजयी अभियान जारी रखा। अब भारत का सामना आज रात बांग्लादेश से होगा। इस मैच को अगर भारत जीत लेता है तो वह सेमीफाइनल में लगभग एंट्री कर लेगा। भारत के लिए ये मैच बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन टीम की सबसे बड़ी चिंता बड़े खिलाड़ियों का आउट ऑफ फॉर्म होना है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी टूर्नामेंट में अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय टीम एक बार फिर से सुपर-8 में अपनी प्लेइंग-11 को बदल सकता है।
ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, फंस गया साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का सेमीफाइनल टिकट
भारत-बांग्लादेश के मैच से पहले संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने नेट पर खूब पसीना बहाया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में इन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है। टूर्नामेंट में अब तक फ्लॉप साबित हुए शिवम दुबे को प्लेइंग-11 से बाहर करके यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जा सकता है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी भी इस मैच में बदल सकती है। इस मैच में कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वीडियो में देखिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है-
ये भी पढ़ें:- टी20 वर्ल्ड कप में अब तक नहीं हुआ ऐसा, मैच में पड़े 14 छक्के और बन गया रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
हाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
37 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
16 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
18 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
22 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
22 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 day agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
2 days agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines