Video: सुपर-8 में फिर से बदल जाएगी भारत की प्लेइंग-11? इन्हें मिल सकता है मौका

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से अब महज 4 कदम ही दूर है। इसमें टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से होगा। जबकि शेष 2 मैच सेमीफाइनल और फाइनल होंगे। भारतीय टीम के इस शानदार सफर में बल्लेबाजों का फॉर्म में न होना चिंता पैदा कर रहा है।

Indian Cricket Team

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंडियन क्रिकेट टीम अब तक अजेय रही है। टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सुपर-8 तक पहुंची भारतीय टीम ने यहां भी अफगानिस्तान के खिलाफ अपना विजयी अभियान जारी रखा। अब भारत का सामना आज रात बांग्लादेश से होगा। इस मैच को अगर भारत जीत लेता है तो वह सेमीफाइनल में लगभग एंट्री कर लेगा। भारत के लिए ये मैच बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन टीम की सबसे बड़ी चिंता बड़े खिलाड़ियों का आउट ऑफ फॉर्म होना है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी टूर्नामेंट में अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय टीम एक बार फिर से सुपर-8 में अपनी प्लेइंग-11 को बदल सकता है।

भारत-बांग्लादेश के मैच से पहले संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने नेट पर खूब पसीना बहाया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में इन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है। टूर्नामेंट में अब तक फ्लॉप साबित हुए शिवम दुबे को प्लेइंग-11 से बाहर करके यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जा सकता है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी भी इस मैच में बदल सकती है। इस मैच में कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वीडियो में देखिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है-  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ