T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। भारत टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) होने वाला मैच जीतना होगा। बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत से कभी भी नहीं जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 4 मैच खेले गए हैं। इन सभी में भारत ने जीत दर्ज की है। अब तक के प्रदर्शन के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा इस मैच में भारी है। लेकिन टीम की बल्लेबाजी क्रम की विफलता चिंता का सबब बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, फंस गया साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का सेमीफाइनल टिकट
टीम के मुख्य बल्लेबाज विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों का बल्ला टूर्नामेंट में अब तक खामोश ही रहा है।विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 4 मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 29 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने इतने ही मैचों में 76 रन बनाए हैं। जबकि रवींद्र जडेजा 4 मैच में केवल 7 रन ही बना सके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले इन तीनों खिलाड़ियों ने नेट पर खूब पसीने बहाए हैं। इन 3 खिलाड़ियों के अलावा संजू सैमसन ने भी नेट पर अभ्यास किया है। माना जा रहा है कि संजू सैमसन को बांग्लादेश के खिलाफ प्लेइंग-11 में जगह भी दी जा सकती है। इन खिलाड़ियों ने किस तरह का अभ्यास किया और कौन से शॉट खेलने की प्रैक्टिस की? इसे वीडियो में देखिए –
ये भी पढ़ें:- टी20 वर्ल्ड कप में अब तक नहीं हुआ ऐसा, मैच में पड़े 14 छक्के और बन गया रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
8 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
9 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
21 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
22 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines