T20 World Cup 2024 Warm up Match Full Schedule: आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज 1 जून से होने वाला है। इसको लेकर पाकिस्तान को छोड़कर सभी टीमें अपना स्क्वाड भी जारी कर चुकी है। पाकिस्तान के अलावा 19 टीमें अपना स्क्वाड जारी कर चुकी है। विश्व कप को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस कड़ी में आईसीसी ने वार्म अप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम को भी एक वार्म अप मैच खेलना है। यह मुकाबला 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ होना है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या रोहित का MI के लिए आज होगा आखिरी मैच? फैंस के रिएक्शन वायरल
सभी 15 खिलाड़ियों को खिलाने का मिलेगा मौका
भारत और बांग्लादेश के बीच एकमात्र वॉर्मअप मैच अमेरिका में खेला जाएगा। इसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। बता दें कि आईसीसी ने जो शेड्यूल जारी किया है, उनमें 3 टीमों का नाम नहीं है। इन 3 टीमों में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम शामिल है। इसके अलावा 17 टीमें वॉर्मअप मैच खेलने वाली है। ये मुकाबले 20-20 ओवर के होने वाले हैं, जिनमें सभी 15 खिलाड़ियों को खिलाने का मौका मिलेगा। ऐसे में विश्व कप से ठीक पहले अपने इनफॉर्म खिलाड़ियों की पहचान की जा सकेगी। भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है, यह मैच न्यूयॉर्क में खेला जाएगा।
कब-कब होंगे टीम इंडिया के मुकाबले?
5 जून- भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
12 जून- भारत बनाम यूएसए, न्यूयॉर्क
15 जून- भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा
संबंधित खबरें
दिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
21 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
16 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
2 days agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 days agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines