Eng vs USA:बटलर की आतिशी पारी से सेमीफाइनल में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका के सामने फंसा पेंच

Eng vs USA: सुपर 8 में इंग्लैंड की टीम ने USa के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की है। इंग्लैंड ने 116 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इस जीत के बाद इंग्लैंड ने अपने रन रेट को भी बढ़ा दिया है।

Munawar Faruqui (66)

Eng vs USA: सुपर 8 स्टेज में इंग्लैंड की टीम ने USA के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की है। इंग्लैंड ने 116 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के बाद इंग्लैंड ने अपने रन रेट को भी बढ़ा दिया है। इसके अलावा वो ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच का मुकाबला अब नॉकआउट जैसा हो गया है।

10 ओवर के अंदर ही हासिल की जीत

इंग्लैंड की टीम ने 116 रन के लक्ष्य को मात्र 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 38 गेंदों में 83 रन बनाए हैं। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और सात छक्के लगाए। उनके अलावा इंग्लैंड की जीत के हीरो आदिल रशीद और जॉर्डन रहे। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस मैच में धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद उनका नेट रन रन रेट साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों से ज्यादा हो गया है। इस जीत के बाद इंग्लैंड का नेट रन रेट +1.992 हो गया है। जो वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका दोनों से कहीं ज्यादा है।

साउथ अफ्रीका की बढ़ी मुश्किलें

इंग्लैंड की इस जीत के बाद सबसे ज्यादा मुश्किलें साउथ अफ्रीका की बढ़ गई है। साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दोनों से ही बहुत कम है। ऐसे में अगर वो वेस्टइंडीज के खिलाफ हार जाते हैं तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट इस समय +0.625 है जबकि वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +1.814 है। ऐसे में साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच में ये मुकाबला करो या मरो के जैसा हो गया है।

यहां देखें पॉइंट टेबल

बता दें कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में मैच होगा। ये मैच भारतीय समयानुसार 24 जून की सुबह 6 बजे से खेला जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ