TrendingiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Video: अफगानिस्तान सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है? समझ लें समीकरण

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। अब अफगानिस्तान की निगाह टूर्नामेंट के अगले चरण यानी कि सेमीफाइनल पर टिकी हुई है। अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपना अंतिम मुकाबला जीतना है।

Afghanistan Cricket Team
T20 World Cup 2024: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट की चैंपियन रह चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए आज का दिन किसी बुरे सपने से कम का नहीं रहा होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम को आज अफगानिस्तान के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का बदला भी ले लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग औसत दर्जे की रही है। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की आगे की राहें मुश्किल हो गईं हैं। ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया को ले डूबे ये 3 बड़े कारण, पूरे मैच में बने रहे फिसड्डी ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में अपना अंतिम मैच जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 में अंतिम मैच भारत से कल रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा। इस मैच में अगर ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा और अफगानिस्तान ने अपना आखिरी मुकाबला बांग्लादेश से जीत लिया तो अफगानिस्तान की टीम भारत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, अफगानिस्तान एक और तरीके से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। पूरा समीकरण समझने के लिए वीडियो देखिए - ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: अफगानिस्तान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात, कंगारू टीम का बना मजाक ये भी पढ़ें:- आस्ट्रेलिया को धूल चटाकर क्या बोले कप्तान राशिद खान? मार्श ने बताई हार की वजह


Topics:

---विज्ञापन---