Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव बन गए नंबर-1, T20 क्रिकेट में तोड़ डाला बड़ा रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल के खिलाफ मुकाबले में 25 गेंदों पर 32 रनों की तूफानी पारी खेली. इस मुकाबले में भले ही मुंबई को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सूर्या ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Suryakumar Yadav Record: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए धमाल मचा रहे हैं. केरल के खिलाफ मुकाबले में सूर्या ने 25 गेंदों पर 32 रन ठोके, जिसमें उन्होंने चार चौके जड़े. हालांकि, उनकी यह पारी मुंबई को जीत नहीं दिला सकी और टीम 15 रन से मैच हार गई. केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए थे, जवाब में मुंबई की टीम 163 रन पर ढेर हो गई. लेकिन इस पारी के बदौलत सूर्या ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

दरअसल, सूर्या इस मैच में 32 रन बनाते ही मुंबई के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने आदित्य तारे का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनके नाम 1713 रन थे. सूर्या अब 1717 रन के साथ मुंबई के नंबर-1 रन-स्कोरर बन गए हैं. सूर्यकुमार 2010 से मुंबई के लिए टी20 खेल रहे हैं और अब तक खेले 71 मैचों में 1717 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक भी निकले हैं. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- AUS vs ENG: गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की बढ़त, पहली पारी में बिना किसी सेंचुरी के बना डाले 500 से ज्यादा रन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ