---विज्ञापन---

AUS vs ENG: गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की बढ़त, पहली पारी में बिना किसी सेंचुरी के बना डाले 500 से ज्यादा रन

Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गाबा के मैदान पर एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 511 रन बनाए और इंग्लैंड पर 177 रनों की बढ़त हासिल कर ली. हालांकि, पहली पारी में कोई भी कंगारू बल्लेबाज 100 का आंकड़ा नहीं छू सका.

---विज्ञापन---

Australia vs England 2nd Test, Ashes Series: ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड के 334 रनों की पहली पारी के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 500 से ज्यादा रन बनाकर मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 117.3 ओवर में 511 रन बनाकर पर ऑलआउट हो गई. इसी के साथ कंगारू टीम ने इंग्लैंड पर 177 रनों की बढ़त हासिल कर ली.

गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को मिली लीड

ऑस्ट्रेलिया ने 378/6 के स्कोर के साथ तीसरे दिन के खेल की शुरुआत की थी. पहले सेशन में कंगारू टीम का झटका लगा, लेकिन फिर मिचेल स्टार्क ने पारी को संभाला और शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम का स्कोर 500 के पार पहुंचा दिया. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, जेक वेदराल्ड ने 72 रन, मार्नस लाबुशेन ने 65 रन और एलेक्स कैरी ने 63 रनों की पारी खेली.

---विज्ञापन---

वहीं, स्टीव स्मिथ ने 61 रन और कैमरून ग्रीन ने 45 रन बनाए. जबकि ट्रेविस हेड 33 रन और जोश इंग्लिश 23 रन ही बना सके. ऑस्ट्रेलिया के लगभग हर खिलाड़ी ने मिलकर पहली पारी में 511 रन बनाए और 177 रनों की बढ़त हासिल की. ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन कोई भी बल्लेबाज शतक लगाने में सफल रन नहीं रहा.

बिना किसी शतक के सर्वोच्च टीम टोटल

531 श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, चटगाँव 2024
524 भारत बनाम न्यूजीलैंड, कानपुर 1976
520 ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, पर्थ 2009
517 दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 1998
511 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्बेन 2025*
500 पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न 1981

---विज्ञापन---

कार्स और स्टोक्स ने चटकाए कुल 7 विकेट

इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स ने अच्छी गेंदबाजी की. कार्स सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं, स्टोक्स ने भी 3 विकेट झटके और बीच के ओवरों में दबाव बनाया. इनके अलावा, जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन को 1-1 सफलता मिली. जबकि विल जैक्स ने 1 विकेट ले कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को समेटने में योगदान दिया.

ये भी पढ़ें- IPL में फ्लॉप होने पर बाथरूम में छुप-छुपकर रोया ये कप्तान, 486 दिनों बाद टीम इंडिया में वापसी की भरी हुंकार

First published on: Dec 06, 2025 02:51 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola