Punjab University
विज्ञापन

Video: पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, सीनेट चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग पर अड़े स्टूडेंट्स

Video: चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव की मांग को लेकर स्टूडेंट्स का भारी विरोध प्रदर्शन चल रहा है. सीनेट को भंग करने के निर्देश को वापस लेने के बावजूद छात्र चुनाव की तारीख की घोषणा की मांग कर रहे हैं.

Video: पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्रों ने सोमवार को यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 1 का घेराव कर बैरिकेडिंग को तोड़ा, जिससे कॉलेज परिसर का पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. छात्रों का कहना है कि जब तक सीनेट चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं करेंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उनका आरोप है कि प्रशासन और वाइस चांसलर बार-बार सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद बलविंदर कंग समेत कई राजनीतिक नेता छात्रों के समर्थन में पहुंच गए हैं, जिससे मामला और गरमाता जा रहा है.

क्या है विरोध प्रदर्शन की वजह?

दरअसल, 28 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने सालों पुराने सीनेट और सिंडिकेट संगठन को भंग करने के निर्देश दिए थे. इस खबर के सामने आते ही राजनीति के साथ-साथ छात्रों की प्रतिक्रिया सामने आई. पूरी रिपोर्ट जानने के लिए देखें न्यूज 24 का यह वीडियो…

Advertisment

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ