EVM Microcontroller Verification
विज्ञापन

Video: सोलापुर के इस गांव में EVM पर बवाल, प्रशासन ने लिया ये एक्शन

Solapur Village EVM Row: सोलापुर के गांव मार्करवाड़ी में EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गांव वालों ने पेपर बैलेट से वोट डालने की तैयारी कर ली थी, लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने एक्शन ले लिया।

Solapur Village EVM Row: महाराष्ट्र चुनाव के बाद EVM पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष ने हेराफेरी का सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को शिकायत की। हालांकि चुनाव आयोग ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। इस बीच सोलापुर का एक गांव मार्करवाड़ी चर्चा में है। जहां ग्रामीणों ने EVM पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से दोबारा चुनाव कराने की तैयारी कर ली।

हालांकि, प्रशासन ने इसे गैरकानूनी बताते हुए सख्ती की और कर्फ्यू लगा दिया। जिसके चलते वोटिंग को रद्द कर दिया गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ये चुनाव कराने की तैयारी की थी।

विज्ञापन

उनका कहना था कि वे एमवीए समर्थक हैं और उन्होंने मालशिरस विधानसभा सीट पर NCP (शरद पवार) कैंडिडेट उत्तमराव जानकर कोको ही वोट दिया था, लेकिन यहां से BJP के राम सातपुते की जीत हुई। जिससे उन्हें गड़बड़ी की आशंका है। गांव वालों का कहना था कि गांव में 2000 वोटर्स थे, लेकिन 1900 वोटरों ने ही वोट डाला था। ऐसे में 1900 से ज्यादा वोट कैसे संभव हैं।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ