Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Mumbai News: चुनाव आयोग (EC) ने सैयद शुजा के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद मुंबई साइबर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। शुजा ने दावा किया था कि वह EVM को हैक कर सकता है। उसके खिलाफ 30 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सैयद शुजा एक अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट है, जो मूल रूप से भारत का रहने वाला है। उसने लंदन में दावा किया था कि वह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की फ्रीक्वेंसी अलग करके उसे हैक कर सकता है। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने शुजा के दावों को निराधार बताया है। उनकी शिकायत पर दक्षिण मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। यह पहली बार नहीं है, शुजा ने 2019 में भी ईवीएम से छेडछाड़ का दावा किया था। तब भी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
सैयद शुजा कौन है, उसके बारे में विस्तार से जानते हैं। सैयद शुजा का 2019 में एक वीडियो सामने आया था। जिसमें दावा किया था कि 2014 लोकसभा चुनाव में जब बीजेपी की जीत हुई थी, तब ईवीएम को हैक किया गया था। शुजा ने कहा था कि महाराष्ट्र के बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे की मौत हादसा नहीं थी। उनका मर्डर किया गया था। गौरी लंकेश और मुंडे की मौत कहीं न कहीं ईवीएम से जुड़ी थीं। हालांकि शुजा इसको लेकर कोई सबूत पेश नहीं कर पाया था।
यह भी पढ़ें:‘नागिन’ डांस के लिए दूल्हे के दोस्तों ने पी शराब, जश्न से पहले ही 40 बाराती गिरफ्तार; जानें मामला
बताया जा रहा है कि शुजा साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर है। वह मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला है, जो फिलहाल अमेरिका की किसी कंपनी में काम करता है। शुजा दावा करता है कि भारत में जब ईवीएम बनाई गई थी, तब वह उस टीम का हिस्सा था। शुजा के मुताबिक वह भारत इलेक्ट्रॉनिक्स निगम लिमिटेड (ECIL) में काम कर चुका है। शुजा ने दावा किया था कि 2014 में उसकी टीम पर ईवीएम हैक करने के लिए दबाव बनाया गया था। जब उसकी टीम ने ऐसा किया तो हैदराबाद में उसके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। वह हमले में बच गया, लेकिन उसके कई साथी मारे गए थे। बाद में इन साथियों की मौत दंगे में दिखाई गई थी। बता दें कि इन दावों की पुष्टि न्यूज24 नहीं करता है।
An FIR has been lodged against Maharashtra-based fake claimer Syed Shuja.
Syed Shuja had been spreading false claims that he could hack and tamper with EVMs.
He is now a criminal wanted by the Delhi Police, with the FIR registered by the Cyber Cell of the Delhi Police.
He will… pic.twitter.com/S9N0DsQPZu
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) November 30, 2024
महाराष्ट्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने एक पोस्ट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की है। जिसमें बताया गया है कि 2019 में इसी शख्स के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई थी। वह किसी दूसरे देश में छिपा है। अब उसके खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज हुआ है। जिसके बाद मुंबई और दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। शुजा के संपर्क में कौन-कौन लोग हैं, इसकी भी जांच की जा रही है? चुनाव आयोग ने फिर दोहराया है कि ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता। ईवीएम स्टैंडअलोन टैंपर प्रूफ डिवाइस है, जो WiFi या Bluetooth से कनेक्ट नहीं हो सकती। शुजा के दावों पर चुनाव आयोग गंभीर है। आयोग का कहना है कि ऐसे लोगों के दावों में कोई सच्चाई नहीं है।
यह भी पढ़ें:‘देश को अब AI के साथ HI की भी जरूरत…’, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर छिड़ी बहस
न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।