SIR controversy Bihar politics
विज्ञापन

SIR पर जेडीयू में दो फाड़, सांसद गिरधारी यादव का INDIA को लेकर बड़ा ऐलान

SIR controversy Bihar politics: पटना से लेकर दिल्ली तक एसआईआर को लेकर विपक्ष और सरकार आमने-सामने है। इस बीच एसआईआर को लेकर जेडीयू दो फाड़ हो गई है। लोकसभा सांसद गिरधारी यादव ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया करवाने का यह सही समय नहीं है।

Girdhari Yadav INDIA alliance: बिहार में SIR को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच जेडीयू में भी अब SIR को लेकर दो फाड़ हो गई है। पार्टी के लोकसभा सांसद गिरधारी यादव ने कहा कि अगर एसआईआर की प्रक्रिया इनको करवानी थी तो लोकसभा चुनाव के बाद करवाते। पूरा एक साल का समय बचा था। अब बारिश का समय होने के कारण आम-आमी खेती और धान की रोपाई में व्यस्त हैं। ऐसे में यह आम लोगों के लिए बड़ी दुविधा है।

जेडीयू एमपी गिरधारी यादव ने ये बातें न्यूज24 से एक्सलूसिव बातचीत में कही। वहीं जेडीयू एमपी ने महागठबंधन में जाने के सवाल पर कहा कि ऐसा हो सकता है। हम लोग पहले भी कई बार महागठबंधन के साथ गए हैं। इससे पहले हम लोग एनडीए में भी आए हैं। जिस दिन बीजेपी हमारे नीतीश कुमार को जी को मुख्यमंत्री नहीं मानेगी हम उसी दिन इंडिया के साथ चले जाएंगे। वीडियो के जरिए जानें इस पर आरजेडी की क्या प्रतिक्रिया है…

Advertisment

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ