Tula Masik Rashifal 2025

Video: 30 जून तक तुला राशिवालों पर पड़ेगी शुक्र की अशुभ दृष्टि, जानें किन चीजों से बचना जरूरी?

Tula Masik Rashifal: तुला राशिवालों पर इस समय शुक्र की अशुभ दृष्टि पड़ रही है, जिसका नकारात्मक प्रभाव 30 जून 2025 तक पड़ेगा। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं इस दौरान तुला राशिवालों को किन-किन चीजों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

Tula Masik Rashifal 2025: शुक्र एक शुभ ग्रह है, जिसका हर बार राशियों के ऊपर सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। कई बार व्यक्ति को शुक्र की अशुभ दृष्टि का भी सामना करना पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 30 जून 2025 तक तुला राशिवालों के ऊपर शुक्र की अशुभ दृष्टि पड़ेगी। ऐसे में उन्हें गुस्सा, ओवर कॉन्फिडेंस और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा।

विज्ञापन

जून माह में नौकरीपेशा जातकों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। सहकर्मियों से टकराव हो सकते हैं। इसलिए वो वाणी पर ध्यान दें। महीने की शुरुआत में तुला राशिवाले कारोबारियों को कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। धन हानि होने के साथ-साथ पुराने निवेश से नुकसान होने के भी योग हैं। इसलिए इस महीने आप गलत कामों से दूर रहें और ज्यादा पैसे कमाने की इच्छा से कोई काम न करें।

विज्ञापन

तुला राशिवालों को जून माह में कुछ बीमारियों का भी सामना करना पड़ेगा, जिनके बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ