News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Love Rashifal 10 June 2025: वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 10 जून 2025 को सुबह 11 बजकर 35 मिनट तक ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि का आरंभ होगा। राहुकाल दोपहर 03 बजकर 47 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। मंगलवार को सिद्ध योग और साध्य योग भी बन रहा है। जबकि चंद्र देव वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। चलिए अब जानते हैं मंगलवार यानी 10 जून 2025 के मेष से लेकर मीन राशिवालों के लव राशिफल और उपायों के बारे में।
जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें लव पार्टनर से गिफ्ट मिलने की संभावना है। विवाहित जातकों का लाइफ पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बन सकता है, जहां आप उनके साथ रोमांटिक पल साझा करेंगे।
विवाह योग्य जातकों का रिश्ता हनुमान जी की कृपा से तय हो सकता है। शादीशुदा जातकों की जिंदगी सामान्य रहेगी। शाम से पहले जीवनसाथी से बातचीत करने का मौका नहीं मिलेगा।
सिंगल जातकों की कुंडली में नए रिश्ते की शुरुआत होने के योग हैं। शादीशुदा जातकों के रिश्ते में उत्पन्न मतभेद बातचीत से सुलझ जाएंगे।
विवाह योग्य लोगों को अपना सोलमेट मंगलवार के दिन हनुमान जी की कृपा से मिल सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए ये दिन रोमांटिक और खुशनुमा रहने वाला है।
जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। विवाहित जातकों के रिश्ते में स्थिरता आएगी। आपका साथी आपके पूरे परिवार को डिनर के लिए बाहर लेकर जा सकता है।
सिंगल जातकों की जन्म कुंडली में नए रिश्ते की शुरुआत होने के योग हैं। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में उत्पन्न मतभेद बातचीत और आपसी समझ से सुलझ जाएंगे।
सिंगल जातकों की मुलाकात मंगलवार को किसी खास इंसान से नहीं होगी। इस समय अपने करियर पर ध्यान देंगे तो ये आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा। शादीशुदा जातकों को पार्टनर की भावुकता से घुटन महसूस होगी, जिसके कारण मन बेचैन रहेगा।
ये भी पढ़ें- पूजा करते समय बच्चा रोने लगे तो पूजन बीच में छोड़ दें? प्रेमानंद महाराज से जानें नियम
पहले से रिश्ते में मौजूद जातक अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। वहीं जिन जातकों की शादी हो चुकी है, उनका दिन सामान्य रहेगा। जबकि सिंगल जातकों का मन परेशान रहेगा और सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच आई गलतफहमी दूर होगी। कोई दोस्त आप दोनों की सुलह कराएगा। उम्मीद है 10 जून का दिन आपके बेहतरीन दिनों में से एक होगा।
विवाहित जातकों की लव लाइफ शानदार रहेगी। कपल के बीच आई गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते में मजबूती आएगी। हनुमान जी की कृपा से सिंगल जातकों की मुलाकात मंगलवार को किसी खास इंसान से हो सकती है।
विवाहित जातकों का साथी से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण घर में क्लेश का वातावरण रहेगा। नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए मंगलवार का दिन अच्छा है।
विवाहित जातक मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। आपका साथी किसी न किसी काम में पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको वो समय नहीं दे पाएंगे। सिंगल जातकों की मुलाकात हनुमान जी की कृपा से किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना? पंडित सुरेश पांडेय से जानें भविष्यफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।