हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गिल-संजू से बदतमीजी के बाद अब अबरार अहमद ने पार की सभी हदें, इस भारतीय खिलाड़ी को मारना चाहते हैं ‘मुक्का’  

Abrar Ahmed: भारतीय टीम के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद कई बार अपनी हद पार कर चुके हैं. शुभमन गिल और संजू सैमसन के साथ बदतमीजी करने के बाद अब एक बार फिर से अबरार ने घटिया हरकत की है. अबरार ने अब एक भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी को मुक्का मारने की बात की है. अपने इस इंटरव्यू के दौरान अहमद ने बहुत ही हैरान करने वाला बयान दिया है.

विज्ञापन
Abrar Ahmed

Abrar Ahmed Comment on Shikhar Dhawan: पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद मैदान पर कई बार अपनी हद पार कर चुके हैं. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान उन्होंने शुभमन गिल के साथ बदतमीजी की, तो वहीं एशिया कप 2025 के दौरान संजू सैमसन के सामने घटिया हरकत की थी. अब पाकिस्तान लौटने के बाद अबरार ने एक और विवादित बयान दे दिया है. जहां पर उन्होंने कहा है कि वो भारतीय टीम के दिग्गज शिखर धवन के सामने बॉक्सिंग करना चाहते हैं. 

शिखर धवन को लेकर अबरार अहमद का विवादित बयान 

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें महिला एंकर उनसे सवाल पूछती हैं कि, ‘कौन सा ऐसा प्लेयर है दुनिया का, जो आप चाहते हैं कि आपके सामने हो और आप बॉक्सिंग करें. जिस पर बड़ा गुस्सा आता हो?’ इस सवाल के जवाब में पाकिस्तानी स्पिनर ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि मैं बॉक्सिंग करूं और खड़ा शिखर धवन हो सामने.’ हैरान करने वाली बात यह है कि अबरार ने धवन के खिलाफ कोई मुकाबला ही नहीं खेला है और शिखर ने इस पाकिस्तानी गेंदबाज पर कोई कमेंट भी नहीं किया है. 

ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, मैच विनर खिलाड़ी की फिटनेस बनी बड़ी समस्या 

विज्ञापन

अबरार अहमद की इस घटिया हरकत के पीछे की वजह जानने के लिए देखें पूरी वीडियो…

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल बने कप्तान… तो यशस्वी जायसवाल ने भी कर दिया ऐलान, ‘मैं भी कप्तान बनना चाहता हूं’ 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola