IND W vs SA W: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, मैच विनर खिलाड़ी की फिटनेस बनी बड़ी समस्या 

IND W vs SA W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम ने अपने दोनों मुकाबले बेहद आसानी से जीत लिए हैं. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. मैच में श्रीलंका के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी खराब फिटनेस के कारण पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेली, अब अगले मैच पर भी संशय नजर आ रहा है.

Team India Women

Team India Women

ICC Women’s World Cup 2025, IND W vs SA W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला था. जहां पर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अमनजोत कौर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करके जीत में अहम भूमिका निभाई थी. खराब फिटनेस के कारण अमनजोत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग 11 से बाहर हो गई थी. अब टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलना है. जहां पर अमनजोत के खेलने पर संशय नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

अमनजोत कौर की फिटनेस बनी टीम इंडिया के लिए समस्या 

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टॉस के समय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया की तबियत ठीक नहीं होने के कारण अमनजोत प्लेइंग 11 से बाहर हैं. पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने खराब प्रदर्शन किया. जहां पर अमनजोत की बहुत ज्यादा कमी खली. मैच के बाद भी अमनजोत के फिटनेस को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कोई भी अपडेट नहीं दिया. अगर अमनजोत 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेलती, तो टीम इंडिया का बड़ा झटका लग सकता है. उनकी जगह पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में रेणुका ठाकुर को मौका मिला था. रेणुका ने बतौर गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन किया था.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने की असली वजह आई सामने! रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

अच्छी फॉर्म में चल रही हैं अमनजोत कौर 

श्रीलंका के खिलाफ मैच में अमनजोत ने 57 रनों की पारी खेली थी. वहीं गेंद के साथ 37 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने नाबाद 20 रन बनाने के साथ ही साथ 1 विकेट भी अपने नाम किया था. अमनजोत इसी अंदाज में अगर बल्लेबाजी करती हुई नजर आईं, तो टीम इंडिया विश्व कप को अपने नाम कर सकती है. हालांकि जल्द ही वो दोबारा फिट होना चाहेंगी. अमनजोत की वापसी से टीम इंडिया का बैलेंस और भी अच्छा हो जाएगा. ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर उम्मीद कर रही होंगी कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अमनजोत चयन के लिए उपलब्ध हों.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ