Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर के बाद इंडिया की कप्तानी की रेस में शामिल हैं ये 5 खिलाड़ी, इस खिलाड़ी का दावा सबसे मजबूत

Team India: टीम इंडिया ने 3 महीने पहले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था. उसके बाद भी चयनकर्ताओं ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटा दिया. जिसके बाद श्रेयस अय्यर को जिम्मेदारी सौंपी गई थी. अय्यर का प्रदर्शन अब बतौर कप्तान बहुत ही खराब रहा है.

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक 5 टी-20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. जिसके कारण ही फैंस अब उनको हटाने की मांग कर रहे हैं. अगर टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल नहीं जीता, तो अय्यर को कप्तानी से हटाया जा सकता है. ऐसी स्थिति में बीसीसीआई और टीम इंडिया के चयनकर्ताओं के पास 5 बड़े विकल्प नजर आ रहे हैं. जिसमें से एक स्टार खिलाड़ी का दावा बहुत ही मजबूत नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

ये 5 खिलाड़ी टीम इंडिया के बन सकते हैं अगले कप्तान

श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान टीम इंडिया के लिए बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. अय्यर कप्तानी के साथ ही साथ बतौर बल्लेबाज भी फेल हो रहे हैं. ऐसे में वो जल्द ही कप्तानी गंवाने के साथ ही साथ टीम इंडिया से भी बाहर जा सकते हैं. ऐसी स्थिति में 5 स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया के अगले टी-20 कप्तान बनने की रेस में नजर आ रहे हैं. आरसीबी को 2 बार चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार का नाम भी रेस में नजर आ रहा है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा और इशान किशन भी कप्तानी की रेस में अब शामिल हो चुके हैं. इतना ही नहीं शुभमन गिल भी आईपीएल 2026 के बाद कप्तानी की रेस में शामिल हो गए हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव को दोबारा कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ