हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ दोबारा की शादी, वायरल तस्वीरों की क्या है सच्चाई?

Shikhar Dhawan Marriage Registration: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिन्हें देख फैंस से मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या धवन अपनी वाइफ के साथ एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं. पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें..

विज्ञापन

Shikhar Dhawan Marriage Registration: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन अपनी निजी लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं. उन्होंने हाल ही में सोफी शाइन के साथ अपनी दूसरी शादी की है. शादी के करीब ढाई महीने बाद वो अपनी वाइफ के साथ इस शादी को रजिस्टर करवाने के लिए गुरुग्राम पहुंचे. धवन ने पत्नी सोफी शाइन के साथ आधिकारिक रजिस्ट्रेशन कराया.6 मई मंगलवार को दोनों विकास सदन में मौजूद मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे जहां ये प्रक्रिया पूरी हुई.

इसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों को लग रहा है कि इस जोड़े ने दोबारा शादी की है. सामने आ रही जानकारी कए अनुसार ये कपल करीब दोपहर 3 बजे रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा था. इस दौरान दोनों के साथ परिवार के कुछ लोग और एक पंडित भी मौजूद थे. अब दोनों की शादी पूरी तरह से ऑफिशियल हो चुकी है और मैरिज सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है.

ये भी पढ़िए- क्या IPL 2026 छोड़ने वाले हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? PCB ने किया ODI सीरीज का ऐलान तो खड़े हुए सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola