Sharp Shooter Mohammad Kaif With Tejashwi Yadav
विज्ञापन

कौन है तेजस्वी यादव के साथ मंच पर दिखा शार्प शूटर? बीजेपी ने बोला हमला

Sharp Shooter Mohammad Kaif With Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के साथ शार्प शूटर मोहम्मद कैफ की फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद बीजेपी आरजेडी पर हमलावर हो गई है। बीजेपी का कहना है कि आरजेडी अपराधियों से मुक्त नहीं हो सकती। मोहम्मद कैफ एक हत्या का साजिशकर्ता है।

Sharp Shooter Mohammad Kaif With Tejashwi Yadav: बिहार में जेडीयू-आरजेडी अलग हो चुकी हैं। इसी के साथ नीतीश सरकार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भी मोर्चा खोल रखा था। उनके खिलाफ जांच की तलवार लटकी है। अब तेजस्वी यादव नई मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उनके साथ मंच पर एक शार्प शूटर की फोटो नजर आ रही है। ये शार्प शूटर कौन है आइए जानते हैं…

मोहम्मद कैफ पत्रकार की हत्या का साजिशकर्ता

इस शार्प शूटर का नाम मोहम्मद कैफ है। वह पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या का संदिग्ध साजिशकर्ता है। उसे मोहम्मद शहाबुद्दीन का सहयोगी माना जाता था। मोहम्मद कैफ ने 21 सितंबर 2016 में सीवान की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

Advertisment

तेजस्वी के साथ शार्प शूटर की फोटो दिखने के बाद राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. निखिल आनंद ने इसे लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरजेडी अपराधियों से खुद को अलग नहीं कर पा रही है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ