
अयोध्या में भाजपा की हार पर क्या बोले शंकराचार्य? देखिए Video
Edited By Parmod chaudhary

Edited By Parmod chaudhary
Faizabad Lok Sabha Seat: यूपी लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन जहां उसकी उम्मीदों से काफी आगे रहा। वहीं, बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी को उम्मीद थी कि 70 से अधिक सीटों पर जीत मिलेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आधी से भी कम सीटों पर वह सिमट गई। बीजेपी को सिर्फ 33 सीटों पर जीत नसीब हुई। वहीं, सहयोगी दलों को मिलाकर एनडीए सिर्फ 36 ही सीटें जीत सका। आखिर इस हार के कारण क्या रहे? क्या बीजेपी को अति आत्मविश्वास के कारण हार का सामना करना पड़ा?
यहां तक कि जहां पर राम मंदिर का निर्माण किया गया था। वहां से भी बीजेपी की हार हुई। अब शंकराचार्य का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में अभी राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। पूरी तरह से मंदिर के बनने में कम से कम ढाई साल और लगेंगे। उन्होंने कहा कि अभी प्राण प्रतिष्ठा का जो कार्यक्रम हुआ था, वह राजनीतिक था। उसे भूल जाइए। इसके बाद शंकराचार्य ने और भी बातें कही। देखिए यह खास रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: