हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग इस राशि के लिए रहेगा शुभ, मिलेगी सफलता!

अप्रैल माह में शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के कारण पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं किस राशि के कामकाज के लिए ये पंचग्रही योग शुभ रहने वाला है।

विज्ञापन
वृषभ राशि का मासिक राशिफल

जब भी ग्रहों की चाल में बदलाव होता है, तो उसके कारण शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। अप्रैल माह के शुरुआत में मीन राशि में शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु एक साथ विराजमान होंगे, जिसके कारण पंचग्रही योग बन रहा है। जहां कुछ लोगों के लिए पंचग्रही योग शुभ रहेगा, तो कुछ जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की भी संभावना है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अप्रैल माह में शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग वृषभ राशि के जातकों की जन्म कुंडली के एकादश भाव में बनेगा, जो इनसे कड़ी मेहनत करवाएगा। लेकिन अंत में इन्हें करियर में बड़ी सफलता मिलेगी।

इस महीने बुध और शनि के प्रभाव से वृषभ राशि के लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। यदि इस महीने ये सोच-समझकर फैसले लेंगे, तो इन्हें करियर में एक नया मुकाम हासिल हो सकता है। हालांकि बीच-बीच में कुछ ग्रहों के कारण वृषभ राशि के जातकों को परेशानी होगी। अगर आप वृषभ राशि के मासिक राशिफल के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Video: गुरु गोचर से बढ़ेंगे इस राशि के लोगों के खर्चे, आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola