---विज्ञापन---

Video: शनि मार्गी से इन 3 राशियों को होगा नुकसान, ऑफिस पॉलिटिक्स का भी हो सकते हैं शिकार!

Shani Margi 2024: बीते दिनों न्याय के देवता शनि मार्गी हो गए हैं, जिसका मिलाजुला असर आने वाले 133 दिनों तक 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए शनि की मार्गी शुभ नहीं रहेगी। 

Shani Margi 2024: नवग्रहों में शनि को दास्य वृत्ति का कारक ग्रह माना गया है, जो व्यक्ति को उसके बुरे कर्मों का फल देते हैं। माना जाता है कि जो लोग झूठ बोलते हैं, हिंसा करते हैं या लोगों को अपमान करते हैं, उन्हें शनि के क्रोध का सामना करना पड़ता है। उनकी कुंडली में शनि की स्थिति बेहद कमजोर रहती है, जिसके कारण उनके जीवन में आए दिन परेशानियां आती रहती हैं। खासतौर पर जातक को धन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं जब शनि का गोचर होता है, तो उसका नकारात्मक प्रभाव भी कुछ राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है।

वैदिक पंचांग के मुताबिक, बीते दिन 15 नवंबर 2024 को शाम 07:51 मिनट पर कर्मफल दाता शनि कुंभ राशि में मार्गी हो गए हैं। जो अब अगले साल 2025 में 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ नहीं रहेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि 29 मार्च 2025 तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पैसा खुदा नहीं है पर खुदा से कम भी नहीं है…. जानें इस सवाल पर क्या बोले प्रेमानंद महाराज

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 16, 2024 02:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola