---विज्ञापन---

पैसा खुदा नहीं है पर खुदा से कम भी नहीं है…. जानें इस सवाल पर क्या बोले प्रेमानंद महाराज

Premanand Maharaj Viral Video On Money: देश में इस समय संत प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। महाराज का सत्संग सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। चलिए जानते हैं प्रेमानंद महाराज से जब ये सवाल किया गया कि, पैसा खुदा नहीं है पर खुदा से कम भी नहीं है.... तो इस पर उन्होंने क्या जवाब दिया।

Premanand Maharaj Viral Video On Money: आज के समय में पैसा होना बेहद जरूरी है। पैसा, बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक है। घर, खाना और कपड़े आदि जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे की जरूरत होती है। लेकिन कई बार लोग पैसे कमाने की लालसा में अपने घर, रिश्ते और सेहत तक को अनदेखा करने लगते हैं। हद तो तब हो जाती है, जब कुछ लोग देवी-देवताओं से पैसों की तुलना करने लगते हैं। जहां कुछ लोग मन की शांति के लिए भगवान की पूजा करते हैं, तो कुछ केवल दिखावे के लिए भगवान का नाम जाप करते हैं। ऐसा ही एक सवाल राधारानी के परम भक्त प्रेमानंद महाराज से पूछा गया। आइए जानते हैं उन्होंने इस पर क्या कहा।

प्रेमानंद महाराज से भक्त ने किया ये सवाल

प्रेमानंद महाराज रोजाना सत्संग के दौरान भजन सुनाते हैं और दरबार में आए भक्तों के सवालों के जवाब देते हैं। सोशल मीडिया पर इस समय प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे एक भक्त सवाल कर रहा है कि, ‘एक दुविधा मन में बनी रहती है कि पैसा खुदा नहीं है पर खुदा से कम भी नहीं है…. मन में ये सवाल बार-बार आता है। क्या ये सही है?’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Utpanna Ekadashi 2024: 25 या 26 नवंबर, कब है उत्पन्ना एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और श्री हरि की पूजा विधि

---विज्ञापन---

धन या भगवान कौन है सर्वोच्च?

प्रेमानंद महाराज ने पैसा खुदा नहीं है पर खुदा से कम भी नहीं है…. इस सवाल का जवाब बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिया है। उन्होंने कहा, ‘आप कभी परमार्थ में नहीं चल सकते हैं। भगवान के बराबर कभी पैसा नहीं हो सकता है। धन की देवी मां लक्ष्मी स्वयं भगवान विष्णु के पैर दबाती हैं। आप आप मां की तुलना पैसों से करोगे। पैसे बेशक आज के लिए जरूरी हैं, लेकिन ये कभी भी देवी-देवताओं से बढ़कर नहीं हो सकते हैं। इसलिए व्यक्ति को कभी भी अपने पैसों पर घमंड नहीं करना चाहिए। इसके अलावा पैसों की तुलना भगवान से करना भी सही नहीं है।’

ये भी पढ़ें- Video: शनि की विशेष कृपा से इन 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, निवेश से होगा तगड़ा मुनाफा!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 16, 2024 08:01 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola