Shani Ki Sade Sati & Dhaiya

Video: मेष से मीन तक, जानें कब-कब 12 राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या

Shani Ki Sade Sati & Dhaiya: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव समय-समय पर 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं इस समय किन-किन राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है।

Shani Ki Sade Sati & Dhaiya: नवग्रहों में से एक शनि का ज्योतिष में खास महत्व है, जिसे कर्मफल और न्याय का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष होता है, उन्हें जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती है। व्यक्ति हर समय किसी न किसी वजह से परेशान रहता ही है। शनि दोष के अलावा शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या को भी अशुभ माना जाता है। शनि की साढ़ेसाती उस राशि पर रहती है, जिस में वो खुद विराजमान होते हैं। इसके अलावा उससे एक राशि ऊपर और नीचे वाली राशियों पर भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पड़ता है। प्रत्येक राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव साढ़े सात साल तक रहता है, जिसके तीन चरण होते हैं। हर चरण ढाई साल का होता है। वहीं जब शनि किसी व्यक्ति की कुंडली में चौथे या आठवें भाव में मौजूद होते हैं, तो उनके ऊपर शनि की ढैय्या रहती है, जो ढाई साल तक चलती है।

विज्ञापन

आज पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि 12 राशियों के ऊपर कब से कब तक शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या रहेगी। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपके ऊपर इस समय साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है या नहीं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ