दुख, बीमारी, शोक और मृत्यु के दाता शनि को शास्त्रों में कर्मफल और न्याय का देवता माना जाता है। एक तय समय के बाद शनि देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 29 मार्च 2025 को देर रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि देव वृश्चिक राशि के जातकों के पांचवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे इन्हें लाभ होगा। जहां कुछ लोगों के रिश्तों में मजबूती आएगी, तो कुछ अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें आने वाले दिनों में अच्छे अवसर मिलेंगे। इसके अलावा आमदनी बढ़ने और नए निवेश से लाभ होने की भी संभावना है।
हालांकि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए जुलाई से नवंबर के बीच शनि के वक्री होने पर नौकरी बदलने का फैसला लेना ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आप अपने बच्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा वृश्चिक राशि के जातकों को शनि गोचर के दौरान कुछ बातों पर खास ध्यान देना होगा। नहीं तो वो मुश्किल में पड़ सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को आने वाले दिनों में किन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
5 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 hrs agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
19 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
20 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines