Dhanu Masik Rashifal 2025

Video: शनि की ढैय्या से जून में इस राशिवाले रहेंगे परेशान, जल्दबाजी में न लें कोई फैसला

Dhanu Masik Rashifal 2025: शनि की ढैय्या इस समय धनु राशिवालों के ऊपर चल रही है, जिसके कारण उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं जून माह में धनु राशिवालों को किन-किन मामलों में सावधान रहने की जरूरत है।

Dhanu Masik Rashifal 2025: शनि की ढैय्या को बेहद अशुभ माना जाता है। जब शनि ग्रह किसी राशि की जन्म कुंडली के चौथे या आठवें भाव में गोचर करते हैं तो उनके ऊपर करीब ढाई साल तक ढैय्या चलती है। इस अवधि के दौरान व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस समय धनु राशिवालों के ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है, जो अगले साल तक चलेगी। इस दौरान धनु राशिवालों को मानसिक तनाव के साथ-साथ रोगों का भी सामना करना पड़ेगा। ऐसे में वो अपनी सेहत पर ध्यान दें और किसी के दबाव में आकर कोई फैसला न लें।

विज्ञापन

जिन लोगों का खुद का कारोबार है, वो कोई भी फैसला जल्दबाजी और बिना किसी की सलाह के न लें। नहीं तो भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, वो 29 जून 2025 तक शांत रहें। इससे पहले नौकरी बदलना सही नहीं रहेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि जून माह में धनु राशिवालों को और किन-किन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ