हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: आज रात 11:01 मिनट से इस राशि पर खत्म होगी शनि की ढैय्या, अब बनेंगे बिगड़े काम!

करीब ढाई साल से कर्क राशि के जातकों के ऊपर शनि की ढैय्या चल रही थी, जो आज यानी 29 मार्च 2025 को देर रात 11:01 मिनट पर खत्म हो जाएगी। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं शनि की ढैय्या खत्म होने के बाद कर्क राशि के लोगों को किन-किन मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

धार्मिक और ज्योतिष दोनों की दृष्टि से आज यानी 29 मार्च 2025 का दिन बेहद खास है। आज शनि अमावस्या है। इसके अलावा आज देर रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि देव कुंभ में से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि गोचर के कारण जहां कुछ लोगों को साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा मिलेगा, तो कुछ के ऊपर साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू होगी। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज रात से कर्क राशि के जातकों के ऊपर पिछले ढाई साल से चल रही शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी। जब जन्म कुंडली में शनि देव चौथे या आठवें भाव में मौजूद होते हैं, तो व्यक्ति के ऊपर ढैय्या शुरू होती है। ढैय्या का प्रभाव करीब ढाई साल तक रहता है, जिस दौरान व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

हालांकि आज से कर्क राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कारोबार से जुड़ी यात्राओं से लाभ उन्हें होगा और काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में सुख और शांति का वास होगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि शनि वक्री के दौरान कर्क राशि के जातकों को लाभ होगा या नहीं, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें