---विज्ञापन---

शनि देव की पूजा के दौरान न करें ये 3 गलतियां, हो सकते हैं कंगाल! जानें पूजा से जुड़े नियम

Shani Dev ki Puja ke Niyam: भगवान शनि को न्याय का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति के कर्मों का फल शनि देवता उनके द्वारा किए गए अच्छे और बुरे कर्म के आधार पर देते हैं। हालांकि शनि देव की पूजा के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए, नहीं तो उनकी वक्र दृष्टि भी आप पर पड़ सकती है।

---विज्ञापन---

Shani Dev ki Puja ke Niyam: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, शनिवार का दिन न्याय और कर्म के देवता शनि देव को समर्पित है। शनि देव का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। वहीं कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। कहा जाता है कि जो लोग सच्चे दिल से शनि देव की उपासना करते हैं, उन्हें जीवन में हर एक चीज आसानी से मिल जाती है। हालांकि शनि देव की पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। नहीं तो आपकी कुछ गलतियों के कारण आपको शनि देव की वक्र दृष्टि का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति तो खराब होगी ही। साथ ही मानसिक और शारीरिक समस्याओं के होने का खतरा भी बढ़ सकता है। जैसे कि शनिवार के दिन शनि देव की पूजा के दौरान लाल रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे वो नाराज हो जाते हैं।

अगर आप भी शनि देव की आराधना करते हैं, तो पूजा विधि और नियम के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पराए मर्द या स्त्री से संबंध बनाने की सजा क्या? प्रेमानंद महाराज ने गरुड़ पुराण के हवाले से की व्याख्या

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2024 02:37 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola