हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: सावन में कर्क और कुंभ राशि को होगा महालाभ, इन उपायों से मिलेगा शिव जी का आशीर्वाद

Sawan 2026 Upay: सावन महीने में कर्क और कुंभ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इन लोगों को कई उपायों को करना चाहिए. इससे इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Sawan 2026 Upay: सावन महीना महादेव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास होता है. सावन में शिव भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और कांवड़ यात्रा कर जल लेकर आते हैं. शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कई उपायों को भी कर सकते हैं. आप इन उपायों से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. सावन में कर्क और कुंभ राशि वालों को इन उपायों को करने से लाभ होगा. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय इसके बारे में जानते हैं.

कर्क राशि के लिए सावन के उपाय

कर्क राशि के लोगों के राशि स्वामी चंद्रमा होते हैं. भगवान शिव का चंद्र देव से बड़ा संबंध है. द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहला शिवलिंग जो है सोमनाथ ज्योतिर्लिंग है. सोमनाथ का अर्थ चंद्रमा और नाथ से है. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित है. कर्क राशि के लोग गाय का शुद्ध दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें. आप श्रृंगी में दूध डालकर शिवलिंग पर अभिषेक करें. आप अभिषेक करने के दौरान रुद्रसूक्त का पाठ करें. आप फोन में भी रुद्रसूक्त का वीडियो चला सकते हैं. सफेद मंदार के फूल भोलेनाथ को अर्पित करें. इसके साथ ही सफेद चंदन, भस्म, अखंडित चावल शिवलिंग पर अर्पित करें.

ये भी पढ़ें – Budh Gochar 2026: 16 अगस्त तक सिंह समेत 4 राशियों की मौज, पुष्य नक्षत्र में बुध की एंट्री से होगा बंपर लाभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के लिए सावन के उपाय

कुंभ राशि के जातक सावन महीने में उपायों को करके भगवान शिव की असीम कृपा पा सकते हैं. कुंभ राशि के लोग शिवलिंग पर केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें. ऐसा करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. इसके साथ ही रुद्र सूक्त का और रूद्र अष्टाध्याय का पाठ अवश्य करें. शिवलिंग पर दुर्वा और बेलपत्र अर्पित करें. सावन महीने में ‘ओम नमः शिवाय’ मंत्र और शिव चालीसा का पाठ करें. आप इन राशियों से संबंधित और महादेव की कृपा के लिए उपायों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Numerology: दानवीर स्वभाव के होते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, दूसरों की मदद के लिए रहते हैं आगे

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola