---विज्ञापन---

Video: सावन में इस चीज से करें अभिषेक; शनि और शिव जी होंगे मेहरबान, धन-करियर में होगी वृद्धि!

Sawan 2024 Upay: सावन के पावन महीने में भगवान शिव के साथ-साथ कर्मफल दाता शनि देव की उपासना करना शुभ माना जाता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं शनि देव को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में, जिससे आपका जीवन खुशियों से भरा रहे।

शनि देव को कैसे करें प्रसन्न?
---विज्ञापन---

Sawan 2024 Upay: भगवान शंकर का सबसे प्रिय महीना सावन चल रहा है। इस बार श्रावण माह का आरंभ 22 जुलाई से हो गया है, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को रक्षा बंधन के दिन होगा। मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को सबसे ज्यादा दयालु माना जाता है। इसलिए इस दौरान जो व्यक्ति सच्चे मन से महादेव की आराधना करता है, उनके ऊपर सदा शिव जी अपनी कृपा बनाकर रखते हैं।

प्रत्येक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। शनिवार का दिन कर्मफल दाता शनि देव को समर्पित होता है। ऐसे में सावन में आने वाले प्रत्येक शनिवार के दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शिव और शनि देवता की आराधना करता है, उनकी कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। खासतौर पर शनि ग्रह प्रबल होता है। इससे जीवन में समस्याओं के आने का संकट कम हो जाता है। हालांकि सावन के दौरान कुछ विशेष उपाय करना भी फायदेमंद होता है, जिनसे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

---विज्ञापन---

चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं सावन शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में। यदि आप भी जानना चाहते हैं उस एक उपाय के बारे में, जो शनिवार का दिन खत्म होने से पहले आप चुपचाप करते हैं, तो आपको जीवन में अपार सफलता मिल सकती है, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में बिल्ली समेत इन 5 चीजों का दिखना है मृत्यु का इशारा!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 10, 2024 04:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola