salman khan mother helen

85 की उम्र में युवाओं को मात देती हैं Salman Khan की मां, वर्कआउट देख लोग भी हैरान!

Salman Khan Mother Helen Workout Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मां हेलेन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। 85 साल की उम्र में उनका वीडियो लोगों को इंस्पायर कर रहा है।

Salman Khan Mother Helen Workout Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को शर्टलेस देखकर अक्सर लोग उनकी पर्सनैलिटी के दीवाने हो जाते हैं। हो भी क्यों न? भाईजान अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए जिम में घंटों पसीना जो बहाते हैं। वैसे आपको बता दें कि भाईजान की दूसरी मां हेलेन भी उन्हें फिटनेस में बराबर टक्कर देती हैं। इस बात का सबूत उनकी हालिया वीडियो से मिला है। हेलेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें जिम में वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। 85 साल की उम्र में एक्ट्रेस जिस तरह से वर्कआउट कर रही हैं, उसे देखकर लोग भी हैरान हैं।

विज्ञापन

घुटनों में दर्द की है शिकायत

जाहिर है कि 80 साल की उम्र में बाद जहां आमतौर पर लोगों का चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हेलेन का वर्कआउट वीडियो काफी इंस्पायर करने जैसा है। आपको बता दें कि हेलेन के वर्कआउट का वीडियो यास्मीन कराचीवाला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में दिग्गज एक्ट्रेस खुद कहती दिखीं कि उन्हें घुटनों में दर्द की शिकायत है। चलने के लिए सहारा लेना पड़ता है। हालांकि अब वो डांस की दुनिया में लौटने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वो डांस करती रहती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ