हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: सलमान खान ने रिलीज से पहले फैमिली को दिखाई 'सिकंदर', मुंबई में रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले एक्टर की तरफ से मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें उनके परिवार ने फिल्म देखी।

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज में दो हफ्ते से भी कम वक्त बचा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस बीच सुपरस्टार ने मुंबई में ‘सिकंदर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जिसमें उनका परिवार पहुंचा। रिलीज से 10 दिन पहले सलमान के पूरे परिवार ने फिल्म देखी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सलमान पैपराजी को देखकर मुस्कान देते हुए नजर आए।

इन लोगों ने देखी सिकंदर

सलमान खान की ‘सिकंदर’ देखने के लिए उनके पिता सलीम खान पहुंचे। बहन अलवीरा खान अपने पति अतुल अग्निहोत्री और बेटे अयान के साथ पहुंची जबकि अरबाज खान पत्नी शूरा खान के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा अर्पिता खान भी पति आयुष शर्मा के साथ भाईजान की फिल्म देखने पहुंची। जाहिर है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: 70 की उम्र में चौथी बार दूल्हा बना था ये दिग्गज एक्टर, 29 साल छोटी एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें