kabir bedi personal life four times marriage know about his wives

Video: 70 की उम्र में चौथी बार दूल्हा बना था ये दिग्गज एक्टर, 29 साल छोटी एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

‘खून भरी मांग’, ‘कच्चे धागे’ और ‘मैं हूं ना’ जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कबीर बेदी ने चार शादियां की हैं। उनकी चौथी शादी 29 साल छोटी ब्रिटिश एक्ट्रेस से हुई थी, जिसके साथ वह बेहद खुश हैं।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने जब से गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप कंफर्म किया है उसके बाद से उनकी शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि शादी के सवाल पर सुपरस्टार ने कहा था कि 60 की उम्र में उन्हें शादी करना शोभा नहीं देगा। आज हम आपको बॉलीवुड के उस दिग्गज एक्टर के बारे में बताएंगे जिसने 70 साल की उम्र में चौथी शादी करते हुए अपने फैंस को चौंका दिया था। ये कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर एक्टर कबीर बेदी हैं जिन्होंने एक या दो नहीं बल्कि चार शादियां की हैं।

विज्ञापन

ब्रिटिश एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

कबीर बेदी की पहली शादी 1969 में डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे पूजा बेदी और सिद्धार्थ हुए। इसके बाद एक्टर ने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। यह शादी भी नहीं चल सकी और एक्टर ने तीसरी शादी रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की थी। साल 2005 में तलाक लेने के बाद अपने 70वें जन्मदिन पर कबीर बेदी ने चौथी शादी 2016 में ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस, मॉडल और फिल्म प्रोड्यूसर परवीन दुसांज से की। परवीन एक्टर से करीब 29 साल छोटी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ