
Video: सलमान खान ने रिलीज से पहले फैमिली को दिखाई 'सिकंदर', मुंबई में रखी स्पेशल स्क्रीनिंग
Edited By Jyoti Singh

Edited By Jyoti Singh
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज में दो हफ्ते से भी कम वक्त बचा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस बीच सुपरस्टार ने मुंबई में ‘सिकंदर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जिसमें उनका परिवार पहुंचा। रिलीज से 10 दिन पहले सलमान के पूरे परिवार ने फिल्म देखी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सलमान पैपराजी को देखकर मुस्कान देते हुए नजर आए।
सलमान खान की ‘सिकंदर’ देखने के लिए उनके पिता सलीम खान पहुंचे। बहन अलवीरा खान अपने पति अतुल अग्निहोत्री और बेटे अयान के साथ पहुंची जबकि अरबाज खान पत्नी शूरा खान के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा अर्पिता खान भी पति आयुष शर्मा के साथ भाईजान की फिल्म देखने पहुंची। जाहिर है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं किया गया है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.