हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mumbai Indians के कैंप में नहीं पहुंचे रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या ने की प्रैक्टिस लेकिन कहां थे हिटमैन?

Rohit Sharma Not Joined Mumbai Indians Camp: मुंबई इंडियंस की टीम 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2024 का अभियान शुरू करेगी। उससे पहले टीम का कैंप लगा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने जमकर प्रैक्टिस की। मगर टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ नहीं नजर आए।

विज्ञापन
Rohit Sharma Not Joined Mumbai Indians Camp, Hardik Pandya Practice

Rohit Sharma Not Joined Mumbai Indians Camp: भारतीय टीम के कप्तान और आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अभी आगामी सीजन के लिए टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। मुंबई की टीम अब बदल चुकी है और टीम को पांच बार चैंपियन बनाने वाले हिटमैन से कप्तानी छिन गई है। अब हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान हैं और इस टीम का मंगलवार से कैंप भी शुरू हो गया है। मगर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अभी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं।

वैसे भी रोहित को हटाने के बाद सवाल उठे थे कि उनके और हार्दिक के बीच कुछ ठीक नहीं है। कई अलग-अलग कंट्रोवर्सी की खबरें आ रही थीं। उसी बीच अब जब कैंप शुरू हो चुका है और रोहित टीम के साथ नहीं दिखे तो यह बात फैंस के मन में खटकने लगी। वहीं बात यह भी थी कि रोहित टीम के साथ नहीं थे लेकिन मुंबई में ही रणजी फाइनल देख रहे थे। देखिए पूरी वीडियो रिपोर्ट:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola