falseरोहित शर्मा ने तोड़ा सौरव गांगुली का बड़ा रिकॉर्ड, बनाया ये कीर्तिमान
Author: Pushpendra Sharma
2024-06-13 16:58:19
This browser does not support iframes.
Rohit Sharma Captaincy Record: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह बना ली है। भारतीय टीम की ये लगातार तीसरी जीत थी। हालांकि इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का फ्लॉप शो देखने को मिला। रोहित 6 गेंदों में महज 3 रन ही बना सके। भले ही रोहित ने इस मैच में बल्ले से शर्मनाक प्रदर्शन किया, लेकिन उन्होंने यूएसए पर जीत के बाद एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को फ्लोरिडा देगा झटका! जानें 7 दिन का मौसम
रोहित आईसीसी टूर्नामेंट में भारत को सबसे ज्यादा जीत दिलाने वाले दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। गांगुली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 22 मैचों में से 16 में जीत दिलाई थी। वहीं रोहित उनके रिकॉर्ड को तोड़कर उनसे आगे निकल गए हैं। रोहित ने अब 17 मैचों में जीत के बाद सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि रोहित विराट कोहली के बाद 2021 से टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। इसमें उनका रिकॉर्ड बेहतरीन हो चुका है।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ‘दिवाली हो या होली…’ भारत-पाक मैच के दौरान कोहली को देखकर फैंस ने लगाए नारे, Video Viral
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines