RCB Lost Eliminator Shameful Record: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी भले ही आज तक ट्रॉफी जीतकर इतिहास नहीं बना सकी है, लेकिन राजस्थान से हारकर आरसीबी ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड जरूर अपने नाम कर लिया है। इस हार के साथ आरसीबी का लगातार जीत का सिलसिला भी टूट गया है। बेंगलुरु ने प्लेऑफ में पहुंचने की लिए काफी मेहनत की थी। शुरुआती 8 मैचों में से 7 मैच हारने के बाद लगातार 6 मुकाबलों में बड़ी जीत हासिल करने के बाद बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकी थी, ऐसे में राजस्थान के खिलाफ इस तरह हार जाना, बेंगलुरु के करोड़ों फैंस को काफी खल रहा है।
ये भी पढ़ें:- RCB की करारी हार के बाद फूटा ग्लेन मैक्सवेल का गुस्सा, गेट में जोर से मारा मुक्का, Watch Video
आरसीबी पर लगा चोकर टीम का टैग
बेंगलुरु ने प्लेऑफ में चौथे स्थान के लिए क्वालीफाई किया था। आरसीबी चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा मुकाबले में मात देने के बाद प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकी थी। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ मिली हार के साथ ही बेंगलुरु का ना सिर्फ ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया है, बल्कि एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी टीम के नाम दर्ज हो गया है। सोशल मीडिया पर आरसीबी को चोकर टीम कहकर ट्रोल किया जा रहा है। आरसीबी का प्लेऑफ में प्रदर्शन बेहद खराब रहता है, इसी कारण से बेंगलुरु को चोकर कहा जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद आरसीबी के नाम क्या शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
इस वीडियो में देखें क्या है बेंगलुरु के नाम दर्ज होने वाला शर्मनाक रिकॉर्ड…
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
3 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
4 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
11 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines