Video: तीन बच्चों की मौत के बाद राव IAS ने तोड़ी चुप्पी, जांच पर कही ये बात

Rau’s IAS Statement on Coaching Accident: दिल्ली के राव IAS कोचिंग सेंटर ने हादसे के कई घंटे बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। बेसमेंट में पानी भरने की वजह से तीन बच्चों की मौत हुई थी। पुलिस भी आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

Delhi Rau IAS Coaching Center

Rau’s IAS Statement on Coaching Accident: दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुए हादसे ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है। हादसे को लेकर समूची दिल्ली में हड़कंप मचा है। इसी बीच राव IAS कोचिंग सेंटर ने भी मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

राव IAS कोचिंग सेंटर ने दिया बयान

राव IAS कोचिंग सेंटर ने बयान जारी करते हुए कहा कि राजेंद्र नगर राव IAS स्टडी सर्किल के छात्रों से जुड़ी दुखद घटना के मद्देनजर, राव IAS स्टडी सर्किल मृतक छात्रों तान्या सोनी, नवीन दलविन और श्रेया यादव के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। इन होनहार युवाओं की मौत से हम बहुत दुखी हैं, जो समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ हमारे देश की सेवा करने की तैयारी कर रहे थे। राव IAS स्टडी सर्किल इस दुखद घटना की जांच में सहयोग करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बेसमेंट कांड की जांच शुरू हो गई है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार पूरी घटना की जांच के लिए कई टीम गठित की गई है। दिल्ली दमकल से इमारत और बेसमेंट के बारे में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। घटना पर जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि इस घटना के पीछे कौन जिम्मेदार था? इसका सुराग अभी तक नहीं मिला है।

MCD ने लिया एक्शन

बेसमेंट कांड के बाद दिल्ली MCD भी एक्शन मोड में आ गई है। मामले पर कड़ी कार्रवाई करते हुए MCD ने कई कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट सील कर दिए हैं। इस लिस्ट में राजेंद्र नगर के 13 कोचिंग सेंटरों के नाम शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ