Rau IAS coaching Incident

Delhi: IAS कोचिंग कांड की एक महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी! Video से समझें सबकुछ

Delhi Old Rajinder Nagar Incident : दिल्ली में अवैध रूप से कई कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। एमसीडी ने रविवार को 13 कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की। राव आईएएस कोचिंग सेंटर कांड की भविष्यवाणी एक महीने ही हो गई थी। आइए वीडियो से समझते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Delhi Old Rajinder Nagar Incident : दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर में शनिवार की रात को बारिश का पानी भर गया था, जिससे तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई। इस मामले में दिल्ली पुलिस और एमसीडी ने आरोपियों और अवैध कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की। इस बीच एक लेटर सामने आया है, जिसमें एक महीने पहले ही IAS कोचिंग कांड की भविष्यवाणी कर दी गई थी। आइए वीडियो से जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

26 जून को की गई थी शिकायत

विज्ञापन

करोल बाग के रहने वाले किशोर सिंह कुशवाह ने अवैध कोचिंग सेंटर के खिलाफ 26 जून को दिल्ली सरकार के पोर्टल पर शिकायत की थी। उस लड़के ने कहा था कि बिना परमिशन और एनओसी के राव आईएएस कोचिंग सेंटर द्वारा बेसमेंट में क्लासरूम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे स्टूडेंट्स और स्टाफ के जीवन को खतरा बना हुआ है एवं कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। यह कोचिंग सेंटर करोल बाग के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित है।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कार्रवाई की मांग की थी

शिकायतकर्ता ने लेटर में आगे लिखा कि इस संबंध में संबंधित संस्था को सूचना दी गई तो उन्होंने कहा कि इसका पैसा दिल्ली नगर निगम कमिश्नर को जाता है और इस तरह से एमसीडी में भ्रष्टाचार का एक बड़ा उदाहरण दिखाई देता है। उन्होंने दिल्ली सरकार से अपील की कि इस प्रकार के बड़े-बड़े यूपीएससी की तैयारी करने वाले कोचिंग सेंटर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ये कोचिंग सेंटर स्टूडेंट्स की जिंदगी को दांव पर लगाकर अवैध जगह पर क्लास चला रहे हैं।

विज्ञापन

कौन है कोचिंग कांड का जिम्मेदार?

विज्ञापन

26 जून के बाद हफ्तों निकल जाते हैं, लेकिन कोचिंग सेटर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायकर्ता ने दोबारा रिमाइंडर डालने के लिए 15 जुलाई और 22 जुलाई को शिकायत की। उसके बाद भी सरकार सोती रही और इस शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 22 जुलाई के करीब 5 दिन के बाद राव आईएएस कोचिंग में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन स्टूडेंट्स की जान चली गई। अब बड़ा सवाल उठता है कि इस घटना का असली जिम्मेदार कौन है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ