Rau's IAS कोचिंग के बेसमेंट में कैसे भरा पानी? शुरुआती जांच में पुलिस ने बताईं 2 वजहें!

Rau’s IAS Coaching Accident: दिल्ली के राजेंद्र नगर में मौजूद राव कोचिंग सेंटर में पानी भरने की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। हालांकि पुलिस ने मामले से जुड़ी दो थ्योरी शेयर की हैं। आइए जानते हैं कि कोचिंग सेंटर में जलभराव कैसे हुआ?

Water Filled In Delhi IAS Coaching Basement

Rau’s IAS Coaching Accident Rajendra Nagar: सिविल सेवा परीक्षा का हब कहा जाने वाला दिल्ली का राजेंद्र नगर आज सुबह से चर्चा में है। यहां मौजूद राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की वजह से 3 बच्चों की जान चली गई। कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में लाइब्रेरी थी, जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इस घटना को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। पहला कि कोचिंग सेंटर में आखिर इतना पानी कैसे भर गया? पानी भरते समय बच्चे लाइब्रेरी से बाहर क्यों नहीं निकल सके? इन सवालों के जवाब ढूंढने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं शुरुआती जांच में दो प्रकार की थ्योरी सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

बंद था कोचिंग का दरवाजा

राव कोचिंग सेंटर का बेसमेंट 8 फीट नीचे था। शनिवार की शाम को कई बच्चे इसी बेसमेंट की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारी बारिश के कारण कोचिंग सेंटर का दरवाजा बंद था। वहीं दरवाजे पर स्टील शेड लगाई गई थी, जिससे पानी कोचिंग के अंदर ना भरे। इस केस की शुरुआती जांच में पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बेसमेंट में पानी भरने की दो वजहें सामने रखी हैं।

विज्ञापन

क्या है पानी भरने की वजह?

पहली थ्योरी के अनुसार भारी बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि दरवाजे पर लगी स्टील शेड भी टूट गई और बेसमेंट में अचानक से पानी भर गया। तीनों बच्चे बेसमेंट में फंस गए और पानी में डूबने की वजह से उनकी मौत हो गई। दूसरी थ्योरी के अनुसार पुलिस को शक है कि शायद किसी कार को निकालने के लिए दरवाजा जानबूझकर खोला गया हो और सड़क पर जमा पानी बेसमेंट के अंदर घुस गया होगा।

विज्ञापन

पुलिस ने लिया एक्शन

कोचिंग सेंटर के मालिक और कॉर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का आरोप लगा है। मृतकों की पहचान तानिया सोनी (25), श्रेया यादव (25) और नवीन डलवानी का नाम मौजूद है। दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने भी MCD को फौरन एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ