बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के दामाद कुणाल कपूर फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुके हैं। एक वक्त था जब उन्होंने ‘रंग दे बसंती’, ‘डॉन 2’, ‘डियर जिंदगी’ और ‘कोई जाने न’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया लेकिन अपने बलबूते पर वह एक भी सोलो हिट नहीं दे सके। कुणाल अच्छे लुक्स और जबरदस्त पर्सनैलिटी होने के बावजूद ससुर अमिताभ बच्चन की तरह फैंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे। उन्हें किसी भी फिल्म से वो सफलता हासिल नहीं हो सकी जिसे वह पाना चाहते थे। इसके बावजूद वह कथित तौर पर 110 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं और वाइफ नैना बच्चन के साथ लग्जरी लाइफ जीते हैं।
अजिताभ बच्चन की बेटी से की शादी
कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना बच्चन से शादी रचाई है, जो एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। दोनों साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 8 साल बाद दोनों ने एक बेटे का वेलकम किया था। बता दें कि फिल्मों से कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं होने के बाद कुणाल ने क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म कैटो के मालिक हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 2012 में पार्टनरशिप में की थी। करीब 4 साल बाद अब कुणाल सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के साथ फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आएंगे। ये फिल्म 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: क्या Divyanka Tripathi पति विवेक से हो रहीं अलग? डिवोर्स रूमर्स पर क्या बोले एक्टर?
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
15 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
3 hrs agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
16 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines