---विज्ञापन---

क्या Divyanka Tripathi पति विवेक से हो रहीं अलग? डिवोर्स रूमर्स पर क्या बोले एक्टर?

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को एक तरफ डेंगू हो गया है। दूसरी तरफ पति विवेक दहिया के साथ उनके तलाक की खबरें काफी वायरल हो रही हैं। अब इन अफवाहों पर विवेक ने चुप्पी तोड़ी है।

---विज्ञापन---

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर पिछले दिनों अफवाह आई थी कि शादी के 9 साल बाद वह पति विवेक दहिया से अलग हो रही हैं। दिव्यांका और विवेक दोनों ने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था जिसके चलते इन अफवाहों ने उनके फैंस को परेशान कर दिया था। अब फाइनली विवेक दहिया ने तलाक की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए कहा है कि इस तरह की खबरों पर ध्यान देने की बजाए वह और दिव्यांका इसे हंसी में उड़ा देते हैं।

अफवाहों पर क्या बोले विवेक?

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक दहिया ने पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ तलाक की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, ‘बहुत मजे आ रहे हैं। मैं और दिव्यांका हम दोनों हंस रहे थे। हम लोग आइसक्रीम खाते हुए सोच रहे थे कि और लंबा होगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे।’ एक्टर ने आगे कहा, ‘मैं भी यूट्यूब पर ब्लॉगिंग करता हूं। मुझे पता है कि ये क्लिकबेट क्या होता है। मैं ये सारी चीजों को अच्छी तरह से समझता हूं।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रवीश देसाई के तलाक की घोषणा के बाद मुग्धा चाफेकर ने शेयर की पहली पोस्ट, जानें क्या लिखा?

---विज्ञापन---

कपल ने नहीं दिया था रिएक्शन

विवेक दहिया ने आगे कहा, ‘कुछ भी सनसनीखेज डाल दोगे तो लोग आएंगे और उसको देखेंगे लेकिन मैं बता दें कि इससे कुछ नहीं होता है। मुझे लगता है कि कुछ भी ऐसा झूठ लोगों को नहीं दिखाना चाहिए।’ बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अफवाह वायरल हुई थीं कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 9 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। उस वक्त कपल ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस को हुआ डेंगू

उधर, दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें डेंगू हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने थर्मामीटर की झलक दिखाई है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें 102 बुखार है। इसके बावजूद एक्ट्रेस एक अवॉर्ड शो में शामिल हुईं। दरअसल, दिव्यांका को नहीं पता था कि उनका बुखार क्यों नहीं उतर रहा है। टेस्ट कराने के बाद पता चला कि उन्हें डेंगू हुआ है।

First published on: Apr 15, 2025 10:33 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola