---विज्ञापन---

Video: फरवरी में कब से शुरू हैं Ramadan? जानें मुसलमान इस दौरान क्या करते हैं और क्या नहीं?

Ramadan 2025: रमजान का पावन पर्व शुरू होने वाला है। हर साल लाखों मुसलमान बेसब्री से इस महीने का इंतजार करते हैं। आइए जानते हैं इस पावन महीने के बारे में कुछ जरूरी बातें।

Ramadan 2025
---विज्ञापन---

Ramadan 2025: रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना है, जो दुनियाभर के मुसलमानों के लिए बहुत खास माना जाता है। यह महीना रोजा और इबादत का महीना माना जाता है, जिसमें मुसलमान इबादत, तौबा और आत्म-संयम के जरिए खुद को और अपने इमान को मजबूत करते हैं। रमजान का महीना इस्लाम के पांच महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक होता है। रमजान के महीने में मुसलमान परिवार के लोगों को कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है, जैसे कि रमादान के महीने में मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पीएं रोजा रखते हैं। इसके अलावा, रमजान के दौरान मुसलमान समाज में बेहतर आचरण और मदद का कार्य भी करते हैं। रमजान के महीने में मुसलमान दिन में 5 बार की नमाज पढ़ते हैं। रमजान में हर मुस्लिम पुरुष और महिला के लिए रोजा रखना जरूरी माना जाता है। बीमार व्यक्ति को रोजा न रखने की छूट दी गई है क्योंकि इससे उनका व्रत टूट सकता है। रोजा रखने वाले टूथब्रश का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। सहरी से दांतों को साफ करने का नियम है या फिर प्राकृतिक दातुन यूज कर सकते हैं। इस पाक महीने में टीवी देखने, गाने सुनने आदि जैसे कामों को करने की मनाही होती है। साथ ही, पति-पत्नी भी रोजे के दौरान संबंध नहीं बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 26, 2025 02:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola