Video: एक दिन में 4.26 करोड़ का चढ़ावा...रामनवमी पर शिरडी साईं मंदिर में हुई नोटों की बारिश

रामनवमी पर शिरडी साईं बाबा मंदिर में एक दिन में 4.26 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया। वीडियो में नोटों की बारिश और सोने-चांदी के ढेर देख हर कोई हैरान रह गया।

Shirdi Sai temple donation

Video: शिरडी के साईं बाबा मंदिर से एक दिन में करोड़ों का चढ़ावा आया। बड़े-बड़े डिब्बों में नोट और टेबल पर फैले नोट देख आपको पहली नजर में तो लगेगा कि ये किसी बैंक की फोटो है। मगर ये बैंक नहीं बल्कि साईं बाबा का मंदिर है जहां रामनवमी के दिन 4.26 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया है। वीडियो के देख आप हैरान हो गए होंगे, क्योंकि मंदिर में नोटों की बारिश हुई। रामनवमी के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन करने के लिए आए और उन्होंने दिल खोलकर चढ़ावा दिया। ये चढ़ावा ऑनलाइन पेमेंट, चेक, डिमांड ड्राफ्ट और सोने-चांदी के रूप में दिया गया। बता दें की रामनवमी के दिन ढाई लाख भक्तों ने दर्शन किए। जानकारी के लिए बता दें कि दान पात्र में डेढ़ करोड़ रुपये का चढ़ावा था, बाकी का चढ़ावा सोने-चांदी और चेक के रूप में था। पूरी जानकारी लेने के लिए आप News24 का वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ