माहवारी होने पर ये कैसी 'सजा'? तमिलनाडु में 8वीं की छात्रा को बैठाया एग्जाम हॉल के बाहर

तमिलनाडु में 8वीं कक्षा की एक छात्रा को सिर्फ मासिक धर्म के चलते परीक्षा हॉल के बाहर बैठा दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। जानें क्या है पूरा मामला…

Periods discrimination India

Periods discrimination India

Tamil Nadu Periods discrimination News: मासिक धर्म जिसे आम भाषा में पीरियड्स कहा जाता है एक लड़की के लिए आम बात है। मगर अनुसूचित जाति की लड़की के लिए मासिक धर्म आना एक सजा बन गया और उसे 8वीं की परीक्षा के दौरान क्लास से बाहर निकाल दिया। दरअसल वो निजी मैट्रिकुलेशन स्कूल में परीक्षा देने के लिए आई थी, लेकिन उसे कक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई और क्लास के बाहर बिठा पेपर देने की अनुमति दी गई। नाबालिग लड़की की मां ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और शिक्षा अधिकारियों से संपर्क किया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

मां ने बनाई वीडियो

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक अनुसूचित लड़की को 5 अप्रैल, 2025 को पीरियड्स आ गए। कथित तौर पर स्कूल प्रबंधन ने कथित तौर पर उसे 7 अप्रैल को विज्ञान की परीक्षा और बुधवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने के लिए कक्षा के बाहर बैठा दिया। लड़की ने 7 अप्रैल की शाम को अपनी मां को घटना बताई। मां बुधवार को स्कूल गई और उसने देखा कि उसकी बेटी को परीक्षा देने के लिए कक्षा के बाहर बैठाया गया था। उसने अपने मोबाइल कैमरे से घटना को रिकॉर्ड किया। बुधवार रात को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भेदभाव करने पर स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई का अनुरोध

ग्रामीण लोगों को इस बात का पता चला तो वो गुस्से में आ गए हैं। वो लोग अब पोलाची उप-कलेक्टर से संपर्क करने की योजना बना रहा है ताकि जिला प्रशासन से भेदभाव के लिए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया जा सके। नाबालिग लड़की कोयंबटूर जिले के कीनाथूखदावु तालुक के सेंगुट्टईपलायम गांव में स्वामी चिद्भवंदा मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती थी।

पुलिस कर रही घटना की जांच

कोयंबटूर के जिला कलेक्टर पवन कुमार जी गिरियप्पा ने कहा कि कोयंबटूर ग्रामीण पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मैट्रिकुलेशन स्कूल के इंस्पेक्टर को जिला प्रशासन को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ