Imran Pratapgarhi, Manthan 2024

Rahul Gandhi आसुरी शक्तियों से लड़ने की ताकत रखते हैं, Imran Pratapgarhi ने किसे कहा असुर?

Manthan 2024: राज्य सभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने न्यूज 24 के ‘मंथन 2024’ कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नीयत सच्ची है। उन्होंने कहा कि राहुल उस शक्ति की बात कर रहे हैं जो 700 किसानों की शहादत के बाद भी किसानों को पीएम तक पहुंचने से रोकती है।

Manthan 2024: कांग्रेस नेता व राज्य सभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने न्यूज 24 के ‘मंथन 2024’ कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘शक्ति’ वाले बयान पर कहा कि देश की जनता उनके बयान को समझ रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नीयत सच्ची है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह घुमा-फिराकर अपनी बात नहीं कहते हैं। आगे ‘शक्ति’ के बारे में स्पष्ट करते हुए वह बोले कि राहुल गांधी उस शक्ति की बात कर रहे हैं जो 700 किसानों की शहादत के बाद भी किसानों को पीएम तक पहुंचने से रोकती है।

विज्ञापन

देश के लोग आसुरी शक्तियों को समझ रहे

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने आगे कहा कि राहुल उस शक्ति की बात कर रहे हैं, जो हाथरस में बिटिया के दुष्कर्म के बाद उसे कचरे की तरह जला देती है और पीड़ितों को प्रशासन तक नहीं पहुंचने देती। वह उस शक्ति की बात कर रहे हैं जो ओलंपिक मेडल लाने वाली महिला पहलवानों को पीएम से नहीं मिलने देती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस आसुरी शक्तियों की बात कर रहे हैं देश के लोग उसे समझ गए हैं। बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले वह कांग्रेस नेता के इस बयान से लोकसभा चुनाव में कोई लाभ नहीं ले सकेगी।

विज्ञापन

सफलता का बताया मंत्र

आगे कम उम्र में देश के उच्च सदन (राज्यसभा) तक पहुंचने के सवाल पर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मेरा यह मानना है कि आप किसी भी फील्ड या पेशे में हों बस आपको ईमानदारी से चलते जाना है। बाकी काम आप उस ऊपर वाले (शक्ति) पर छोड़ दें वह इंसान को उसके तय मुकाम तक पहुंचा देगा, वही तय करता है कि आपसे क्या काम लेना है? उन्होंने आगे कहा कि बात राजनीति की करें तो कांग्रेस पार्टी ने मुझे कुछ जिम्मेदारियां दी हैं जिन्हें मैं निभाने की कोशिश कर रहा हूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ