
Video: महिला की शिकायत पर राहुल का एक्शन, 'ऑन द स्पॉट' कर दिया फैसला
Edited By Shabnaz

Edited By Shabnaz
Video: राहुल गांधी रायबरेली के दौर पर गए, जहां उन्होंने लगातार कई बैठकें की, जिसमें लोगों की समस्याओं के समाधान पर बात की गई। राहुल ने रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भी बातचीत की। इस दौरे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें राहुल पर्सनली जाकर लोगों से मिलते दिख रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी के सामने एक महिला अपनी शिकायत लेकर पहुंची। जिस पर राहुल ने ऑन द स्पॉट फैसला कर दिया।
राहुल गाधी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह एक ढाबे पर बैठे हैं, जहां पर वह समोसा खाते दिख रहे हैं। इन दौरान वह दुकान वालों से बात करते हैं। जैसे ही राहुल बाहर निकलते हैं, तभी एक महिला राहुल के पास आती है और बताती है कि कैसे उनके परिवार को पीटा गया है। इस पर राहुल पूछते हैं कि पुलिस क्या कर रही है? महिला बताती है कि एप्लीकेशन दी है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस वीडियो में देखिए कैसे राहुल गांधी ने तुरंत समस्या पर एक्शन लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: