Rahul Gandhi

Video: अरविंद केजरीवाल को क्यों याद आए राहुल गांधी, क्या कांग्रेस के साथ जाएगी AAP?

Delhi Assembly Elections Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की थी। चुनाव के बाद अब आप ने नई रणनीति बनाई है।

Delhi Assembly Elections Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रहे थे। पार्टी की सरकार दिल्ली में बन चुकी है, बीजेपी ने सीएम के तौर पर पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता पर भरोसा जताया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव दिल्ली में मिलकर लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में दोनों ने अलग-अलग उम्मीदवार उतारे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने अपनी हार का विश्लेषण किया है। कांग्रेस का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला, लेकिन विश्लेषक मानते हैं कि दिल्ली की 14 विधानसभा सीटों पर उसे कांग्रेस की वजह से नुकसान झेलना पड़ा था।

विज्ञापन

दिल्ली में नई बनी सरकार एक बार फिर आप को घेरने लगी है। दिल्ली विधानसभा में पुरानी शराब नीति की कैग रिपोर्ट भी पेश की जा चुकी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अब केजरीवाल फिर से इंडिया गठबंधन के साथ जाने की सोच रहे हैं। क्या आम आदमी पार्टी ने कोई ऐसी रणनीति बनाई है? जानने के लिए देखते हैं यह खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ