हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Out… Not Out… Out! PSL 2026 फाइनल में अंपायरिंग 'ब्लंडर' से फिर हुआ विवाद, बल्लेबाज का फूटा गुस्सा

PSL Run Out Controversy: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में एक रन आउट काफी विवादों में बना हुआ है. पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच फाइनल हुआ. इस मुकाबले के दौरान कुसल परेरा के रन आउट को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हुआ. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

PSL Run Out Controversy: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पेशावर जाल्मी की भिड़ंत हैदराबाद किंग्समैन से हुई. इस मैच के दौरान अंपायर के एक ब्लंडर से विवाद खड़ा हो गया. हैदराबाद किंग्समैन की बल्लेबाजी के दौरान रन दौड़ने के चक्कर में कुसल परेरा रन आउट हो गए. अंपायर के चेक करने पर वो साफ तौर पर आउट थे लेकिन उन्होंने दावा किया कि गेंदबाज नाहिद राणा बीच में आ गए और इसी वजह से वो क्रीज तक पहुंच नहीं पाए. इसके बाद अंपायरिंग में बड़ा ब्लंडर हुआ.

अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे परेरा

मैच में विवाद तब शुरू हुआ, जब आउट साबित होने के बाद कुसल परेरा ने अंपायर को दोबारा चेक करने के लिए कहा. उन्होंने इसी बीच नाहिद राणा के दखल देने और उन्हें क्रीज में पहुंचने से रोकने की बात की. हालांकि, तीसरे अंपायर को नहीं लगा कि राणा ने किसी तरह का दखल दिया है और इसी वजह से उन्होंने परेरा को आउट दे दिया. इसके बाद कुसल पवेलियन लौटते समय बेहद गुस्से में नजर आए. PSL फाइनल में यह रन आउट काफी विवादों में बना हुआ है. बता दें कि पेशावर जाल्मी ने 5 विकेट से फाइनल जीता.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: LSG के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! कप्तान हार्दिक कराएंगे रोहित शर्मा का कमबैक?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola